ग्रामीण भारत के उन सभी परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिन्होंने पक्के मकान के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)’ के तहत आवेदन किया था। Awaas+ 2024 के तहत आयोजित Self Survey (स्वयं सर्वेक्षण) और Assisted Survey (सहायता प्राप्त सर्वेक्षण) में पात्र पाए गए परिवारों का ग्राम सभा द्वारा भौतिक सत्यापन व अंतिम अनुमोदन (Gram Sabha Approval) होने के बाद, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नवीन Awaas Plus Beneficiary List जारी कर दी गई है।
अब आपको अपने गाँव की स्वीकृत सूची देखने के लिए पंचायत समिति (ब्लॉक) या ग्राम पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपने गाँव व वार्ड की पूरी सूची निकाल सकते हैं और जान सकते हैं कि किन-किन लाभार्थियों के नाम ₹1.20 लाख की सहायता राशि स्वीकृत हो चुकी है।


